Uncategorised

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया राष्ट्र गौरव का प्रतीक

तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप मुख्य रूप से मौजूद रहे

 

इटियाथोक,गोंडा।भाजपा ने गुरुवार को इटियाथोक कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भाजपा नेताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साहसिक अभियान को राष्ट्र सम्मान का प्रतीक बताया।भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप,जिला मंत्री विनय शर्मा,मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया,उपाध्यक्ष अजय राठौर,राजेश ओझा,वैभव रस्तोगी,कपिलेश्वर शुक्ल, पीतांबर धारी मिश्र आदि मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं,बल्कि आत्मरक्षा और राष्ट्र सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प है।जिला मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि हैं, बल्कि पूरे देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संदेश देती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}