मुख्य मार्ग को ही दबंगो ने मड़हा रख कर किया कब्जा,सड़क को चक में मिलाकर कर रहे खेती
मुख्य मार्ग को ही दबंगो ने मड़हा रख कर किया कब्जा,सड़क को चक में मिलाकर कर रहे खेती
मुख्य मार्ग को ही दबंगो ने मड़हा रख कर किया कब्जा,सड़क को चक में मिलाकर कर रहे खेती
एक बार प्रशासन जेसीबी से खाली करा चुका है सड़क,दबंग पुनः कर लिए कब्जा
गोंडा जिले के तहसील कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम सभा पूरे अंगद में दबंग भू माफिया ने कानून को ताक पर रखकर मुख्य मार्ग को अतिक्रमण कर कब्जा कर खेती कर रहें है, प्रशासन मौन है।
उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान की खिल्ली उड़ाई जा रही है। जगह जगह बुलडोजर चलाकर मुख्य मार्ग, चक मार्ग खाली कराया जा रहा है इसके बावजूद दबंगों का हौसला बुलंदियों पर है दबंग भू माफिया डर नही रहे है।
मामला तहसील कर्नलगंज के ग्राम सभा पूरे अंगद का है मुख्य मार्ग गाटा संख्या 835 व 811 में सिद्धनाथ यादव व गुरसरन यादव पुत्र गण साहेब दीन ने मुख्य मार्ग 835 को जोत कर अपने चक में मिला लिया है,एक बार काफी प्रयास से प्रशासन अपने मौजुदगी मे जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया था लेकिन दबंग सहज राम यादव गुरुसरन यादव ने पुनः कब्जा कर मड़हा रख लिया और जोत बो रहे है। पीड़ितों ने कई बार शिकायत किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत कर्ता सुरेश प्रताप सिंह यादव,कोर बहादुर यादव बुधराम गौतम, राजू डाक्टर आदि लोगो ने प्रशासन से मुख्य से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।