जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में विदाई समारोह संपन्न हुआ
स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में विदाई समारोह संपन्न हुआ
गोंडा विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय मै तैनात वरिष्ठ लिपिक दिनेश कुमार पांडे व सफाई कर्मचारी के पद पर परसपुर ब्लॉक में कार्यरत अश्वनी मिश्रा का विदाई समारोह जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया कार्यक्रम का संचालन अभय प्रताप सिंह रमन ने किया सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी कहा की जनपद जनपद में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत अश्वनी मिश्रा के रूप में प्रथम सफाई कर्मचारी की सेवानिवृत्ति हुई इनके हर सुख दुख में सफाई कर्मचारी संघ व विभाग साथ है वरिष्ठ लिपिक दिनेश पांडे जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा स्मृति चिन्ह व रामायण देकर स्वागत किया अपर जिला पंचायत राज अधिकारी ने शाल देकर स्वागत किया सफाई कर्मचारी अश्विनी मिश्र को संघ के जिलाध्यक्ष व महामंत्री के द्वारा माला पहनकर वह स्मृति चिन्ह शाल देकर स्वागत किया विभाग के बाबू कल्पनाथ तिवारी बिल बाबू ग्रीस श्रीवास्तव संतोष श्रीवास्तव चंद्रसेन सिंह डीसी अभिषेक यादव सभी ने माला पहनकर स्वागत किया इस मौके पर जिला महामंत्री शिवराम शुक्ला सुदर्शन तिवारी मनीष मिश्रा रवि गणेश यादव शिवकुमार अशोक सिंह मनोज यादव सौरभ शुक्ला उपस्थित रहे