केंद्र सरकार का नौ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, विनय द्विवेदी
विधायक विनय द्विवेदी बोले-मोदी सरकार नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित
इटियाथोक,गोंडा। केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रही।यह बातें मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर गोंडा लोकसभा सांसद के प्रतिनिधि राजेश सिंह व मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।गुरुवार, इटियाथोक ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक श्री द्विवेदी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई।उन्होंने कहा कि जनता ने नौ साल पहले प्रचंड बहुमत के साथ जो सरकार चुनी थी,वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरी है। पीएम मोदी ने बिना रूके चौबीस घंटे जनता के हितों के लिए काम किया है।सांसद प्रतिनिधि श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा ” पीएम ने इस सोच के साथ काम किया है कि, 140 करोड़ नागरिकों तक सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचे।बीजेपी सरकार ने थ्रीडी का संकल्प लेकर निरंतर विकास की दिशा में काम किया है।इसी के चलते आज भारत विश्व पटल पर अपनी नई मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक दिशा में सेवाभाव से काम करते हुए विश्व के सबसे युवा लोकतंत्र को नई उम्मीदों के साथ बुलंदियों पर ले जाने का काम करें।इस अवसर पर भाजपा से मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा व महेंद्र जैन ने अपने विचार व्यक्त किए।अजय राठौर, कपिलेश्वर शुक्ल, रवि तिवारी, सोहनलाल भारती, राजन शुक्ल, पवन सिंह, राकेश चतुर्वेदी, सत्येंद्र मिश्र, शैलेंद्र शुक्ल, दिनेश शुक्ल,अरुण गौतम मौजूद रहे।