Uncategorised

अज्ञात कारणों से लगी आग,एक भैंस की मौत व तीन जानवर झुलसे

अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में कई जानवर झुलसे

इटियाथोक,गोंडा।थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेल भरिया के मजरे निरंजन नगर में गुरुवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आगजनी की इस घटना में दो भैंस एक गाय व एक पड़वा बुरी तरह झुलस गए।जिसमें एक भैंस की मौत हो गई। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है।गांव निवासी ओम प्रकाश पांडे पुत्र जमुना प्रसाद अपने जानवरों को घर के सामने बने फूस के मड़हे में बांध रखा था।दोपहर मड़हे से अचानक आग की लपटें उठने लगी।उन्होंने शोर मचाना शुरु कर दिया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक चारों जानवर झुलस गए जिसमें एक भैंस की मौत हो गई। वहां रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल जावेद ने बताया कि हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}