इटियाथोक,गोंडा। करूवापारा के आर एन ओझा चिल्ड्रन एकेडमी में नव निर्माण प्रतिभा खोज परीक्षा रविवार को कराई गई। प्रतिभा खोज परीक्षा दो पालियों में हुई।जिसमें 112 विद्यालयों के 1440 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रथम पाली में प्राइमरी और मध्यम वर्ग के करीब 618 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।द्वितीय पाली में जूनियर और सीनियर वर्ग के 822 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

परीक्षा प्रभारी अभिषेक ओझा ने बताया, कि सभी वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को आगामी 24 जनवरी को नकद पुरस्कार के साथ मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।प्रतिभा खोज परीक्षा में करीब 212 सफल छात्र-छात्राओं को भी सांत्वना पुरस्कार वितरण किए जाएंगे।संरक्षक अयोध्या प्रसाद ओझा, प्रबंधक काशी प्रसाद ओझा, प्रधानाचार्य रश्मि, दुर्गा जैसवाल,मनोज पांडे,आनंद स्वरूप द्विवेदी, महेश मौर्य,अनिल पांडे, अनिल मिश्र, सूरज शुक्ल, रवि ओझा, मंजुल मयंक तिवारी आदि मौजूद रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}