
गोण्डा।महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा देवीपाटन मंडल का मंडलीय अध्यक्ष बनाए जाने पर विद्यालय के शाखा इकाई द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजन कर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम शाखा इकाई के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं शाखा मंत्री डॉ. पदमनाथ पांडेय ने शिक्षकों के साथ मंडलीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।
इस अवसर पर शाखा इकाई के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिए सौभाग्य की बात है कि इसी विद्यालय के छात्र एवं हमारे गुरु माननीय अजीत सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ साथ विगत 22 वर्षों से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हैं और आज मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हम हर्ष का अनुभव कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व द्वारा वर्तमान में यह नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है उसका संपूर्ण निष्ठा के साथ पालन करूंगा।
उन्होंने आगे कहा कि देवीपाटन मंडल के शिक्षकों की जो भी होगी उसका शिक्षा अधिकारियों से मिलकर शीघ्र निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों की जो भी समस्या जैसे पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन दिलाना आदि जो भी चुनौतियां हैं उसे संगठन के बल पर प्राप्त किया जाएगा। कार्यक्रम को आनंद कुमार पांडेय, एमएच अंसारी, राजेश पांडे, लक्ष्मीनारायण मिश्र, सुजीत श्रीवास्तव
आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर विद्यालय की छात्रा नैंसी मौर्य, आरजू, अंजली यादव ,सोनी गुप्ता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शाखा मंत्री डॉ पदम नाथ पांडेय ने किया। इस अवसर पर सुग्रीव प्रसाद, कन्हैयालाल, अनिल सिंह, मनीष कुमार सिंह, डॉक्टर पवन प्रताप सिंह, राकेश शुक्ला, सतीश कुमार,शशि कुमार सिंह, सतपाल सिंह, चंद्र शेखर, रंजीत कुमार, पवन गुप्ता, कुँवर संजीव सिंह, अमित वर्मा, विशाल वर्मा, ,रघुनाथ द्विवेदी,अशोक कुमार,रामेश्वर प्रताप सिंह, देवेंद्र यादव, मोहम्मद यूनुस, पवन कुमार सिंह, पंकज सिंह बाबा, सुरेंद्र यादव, महेश प्रताप मिश्र, सुनील सिंह योगेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे उपस्थित रहे।