भाजपा ने 6 और पदाधिकारियो को दिखाया बाहर का रास्ता

भाजपा ने 6 और पदाधिकारियो को दिखाया बाहर का रास्ता,6 वर्ष के लिये निष्काषित होने वालों की संख्या हुई सोलह
गोण्डा।भाजपा से टिकट न पाने पर बगावत करने वाले व पार्टी में भीतराघात करने वाले,भाजपा प्रत्याशी का मदद न करने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल तिवारी सहित 16 लोगों जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने 6 वर्ष के लिये प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर निष्काषित कर दिया है।
इनमे
पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी, रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव जिला कार्यसमिति सदस्य,धर्मेंद्र पांडे निकाय चुनाव संयोजक नगर पालिका परिषद नवाबगंज, अशोक कुमार सिंह भाजपा से टिकट मांग रहे थे, जितेंद्र कुमार पांडे भाजपा से टिकट मांग रहे थे, मंथन गुप्ता मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्रीमती सपना सिंह मंडल उपाध्यक्ष नवाबगंज नगर, विवेक पांडे शक्ति केंद्र संयोजक, विनय गुप्ता कार्ड प्रभारी, लालजी कौशल कार्ड प्रभारी, राहुल गुप्ता कार्ड प्रभारी, विष्णु प्रताप नारायण सिंह जिला महामंत्री भाजपा, राघव राम तिवारी जिला कार्यसमिति सदस्य, श्रीमती जिया सिंह माता श्री दान सिंह भाजपा सदस्य पार्टी से टिकट मांग रही थी, सुमन सोनी पत्नी मनीष प्रताप सोनी भाजपा सदस्य पार्टी से टिकट मांग रही थी, कमलेश सिंह पत्नी 53 सिंह भाजपा सदस्य पार्टी से टिकट मांग रही थी सभी को 6 वर्ष के लिये पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है।