क्राइम

आग में खाक हुआ घर गृहस्थी के सामान,दो गौवंश झुलसकर जख्मी

तीन लोगों का आशियाना हुआ खाक,आसमान के नीचे रहने को मजबूर

 

गोण्डा। ब्लाक क्षेत्र के हरदिहा सपौर के रग्घू पुरवा में शनिवार के दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। भीषण अग्निकांड में गेहूं, नगदी, वर्तन एवं गृहस्थी के सामान जलकर खाक हो गया। जिससे कुन्ने, राजेश की दो गाय बुरी तरह झुलस कर जख्मी हो गयी। जिससे कुन्ने, राजेश, चैतू का काफी नुकसान हुआ।

बताया जा रहा है कि रग्घू पुरवा में शनिवार को अचानक अज्ञात कारणों से आग की लपटों ने कुन्ने का फूस छप्पर को अपने आगोश में ले लिया। शोरगुल होने पर ग्रामीण बचाव के लिये दौड़े। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक देखते ही देखते आग बेकाबू हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर पहुंचे प्रधान पति राहुल ने पीड़ितों को आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}