राजनीति
जिलाध्यक्ष संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया
भाजपाइयों ने पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
इटियाथोक,गोंडा। क्षेत्र के नए गांव पारा सराय स्थित नवीन चन्द्र स्मारक महाविद्यालय में रविवार को सह भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बतौर मुख्य अतिथि रहे।मौके पर युवा मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा, मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, राकेश चतुर्वेदी, अजय राठौर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान भाजपाइयों ने महाविद्यालय के परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।दीपक अग्रवाल, विनय शर्मा, रवि तिवारी, दीपक गुप्त, राजेश तिवारी, रजनीश तिवारी, विपिन तिवारी, रामानंद तिवारी, बजरंगी तिवारी, करुणा शंकर व मनीष शुक्ल मौजूद रहे।