Uncategorisedक्राइम

बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा,आठ शिक्षको के अभिलेख फर्जी पाए जाने पर किए गए बर्खास्त

बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा,आठ शिक्षको के अभिलेख फर्जी पाए जाने पर किए गए बर्खास्त

बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा,आठ शिक्षको के अभिलेख फर्जी पाए जाने पर किए गए बर्खास्त

 

गोंडा के बेसिक शिक्षा विभाग में फिर हुआ गड़बड़ झाला। 12460 सहायक अध्‍यापक भर्ती के प्रक्रिया में 8 शिक्षक फर्जी दस्‍तावेज के सहारे सहायक अध्यापक बन गए। जब मामला प्रकाश में आया तो विभाग ने आनन-फानन में बर्खास्‍त कर बाहर का रास्ता दिखा दिया।
फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी हथियाने वाले आठ शिक्षकों के अभिलेख सत्यापन के दौरान फर्जी पाए जाने पर इन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। इन अध्यापकों को अभी तक वेतन नहीं मिला था।अध्यापकों ने जो निवास का पता दर्शाया था। पुलिस वेरिफिकेशन में वह फर्जी पाया गया।
बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि 12,460 शिक्षक भर्ती के तहत दो चरणों में जिले में 30 दिसंबर 2023 और सात जनवरी 2024 को 637 अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र दिया गया था।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिन शिक्षकों को बर्खास्त किया है। उनमें संतोष कुमार, संजय कुमार शंखवार और अखिलराज आनंद नियुक्ति पत्र लेने के बाद भाग गए। संजय कुमार ने प्राथमिक विद्यालय मुंगरौल मुजेहना, भारत रत्न सोनी ने नरायनपुर साल करनैलगंज, हर्ष सिंह ने कंपोजिट विद्यालय बनकटी अर्जुन सिंह मुजेहना, रमाकांत श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय कधरा इटियाथोक और अरुण कुमार सागर ने कंपोजिट विद्यालय लोहंगपुर डीह परसपुर का आवंटन कराया। मगर, नियुक्ति पत्र व विद्यालय आवंटन पत्र लेने के बाद विद्यालय नहीं पहुंचे।
जब दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। तो निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। विभाग की तरफ से इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। तो इन लोगों द्वारा कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। विभाग से तीन नोटिस जारी करने के बाद इन्हें बर्खास्त कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}